Share This :

Review of book The Secret by Rhonda Byrne, इस book में मूल रूप से Law of Attraction कैसे हमारे जीवन में काम करता हैं, इसके बारे में चर्चा की गयी हैं। हेलो दोस्तों, आज समीक्षा करेंगे life changing book ‘The Secret’ के बारे में, आज मुझे इस किताब के रूप में ऐसा खजाना मिला हैं, जिसे पाकर मैंने अपने जीवन में बहुत सी चीजों को ठीक कर लिया हैं।

The Secret, 2006 में Rhonda Byrne की self-help book है, इसी नाम से एक movie भी बनायीं गयी, जो की काफी पॉपुलर हुयी। यह आकर्षण के नियम पर आधारित हैं जिसमे दावा किया गया हैं की विचार कैसे किसी के जीवन को पूर्ण रूप से बदल सकता हैं।

इस पुस्तक की दुनिया भर में 30 मिलियन प्रतियां बिक चुकी हैं और इसका 50 से ज्यादा languages में translate किया जा चुका है।

यह पुस्तक Wallace Wattles की 1910 की पुस्तक The Science of Getting Rich से प्रभावित है ।

Review of book The Secret by Rhonda Byrne
Review of book The Secret by Rhonda Byrne

इस बुक में लेखिका ने इन विशेष topics के बारे में चर्चा की हैं-

आभार
रहस्य प्रकट होता हैं
रहस्य का सरलीकरण
रहस्य का प्रयोग कैसे करे
धन का रहस्य
सम्बन्धो का रहस्य
सेहत का रहस्य
संसार का रहस्य
जीवन का रहस्य
Gratitude
Secrets are revealed
Simplification of the mystery
How to use the secret
Secret of money
Secret of relationship
Secret of health
Secret of the world
Mystery of Life  

आभार

लेखिका ने उन सब लोगो को दिल से आभार प्रकट किया हैं जिन्होंने इस बुक लो लिखने में उनकी हेल्प की हैं। लेखिका कहती हैं कि इस बुक को लिखने के पीछे मेरा इरादा ज्यादा से ज्यादा लोगो को सुखी बनाना है।

लेखिका कहती हैं इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता हैं की आप कौन हैं, क्या हैं, इस बुक के रहस्य को जानकार आप वह बन सकते हैं, आप वह पा सकते हैं जो आप पाना चाहते हैं।

रहस्य प्रकट होता हैं

रहस्य से आप हर मन चाही चीज को प्राप्त कर सकते हैं, जैसे ख़ुशी, सेहत और दौलत। लेखिका ने बहुत से लोगो के उदाहरण भी दिए हैं की कैसे उन लोगो ने अपने जीवन में वह सब पा लिया जो वह पाना चाहते हैं।

रहस्य का सरलीकरण

यदि आप अच्छा महसूस कर रहे हैं तो आप अपने भविष्य का निर्माण कर रहे हैं और आपका भविष्य खुशियों भरा बनने वाला हैं, परन्तु यदि आप बुरा महसूस कर रहे हैं तो आप अपने भविष्य का निर्माण सही नहीं कर रहे हैं। आप इस समय अपनी और किन चीजों को आकर्षित कर रहे हैं, इस पर बल दिया गया हैं।

आप जैसा सोच रहे हैं, जैसा देख रहे हैं, आपको वही सब मिलेगा। अपने विचारों को सोच समझकर बनाये क्योंकि जैसा विचार आप अपने मन के भीतर बनायेगे आपकी दुनिया भी वैसी बन जायेगी।

रहस्य का प्रयोग कैसे करे

रहस्य का प्रयोग करने के लिए लेखिका तीन बातों पे जोर देती हैं, १ मांगे, २, यकीन करे ३ पाएं

मांगे– यदि आप जो चाहते हैं, उसके लिए ब्रह्मांड से बोलेंगे नहीं, कहेंगे नहीं, अपनी इच्छा जाहिर नहीं करेंगे, तो कैसे आप अपनी मन चाही चीज को पा पाएंगे, इसलिए सबसे पहले मांगिये, अक्सर लोग ये गलती करते हैं, और कहते हैं, जब जो मिलना होगा मिल जाएगा, ऐसा नहीं हैं, law of attraction के सिद्धांत में यही बताया गया हैं की आप जो आज हो, वही आप चाहते थे। 

इसलिए आज से जो आप चाहते हैं, वह सोचे ना की जो आप नहीं चाहते हैं, उसके बारे में सोचे।

यकीन करे– यकीन करे, की जो आप चाहते हैं, उसे आपने पा लिया हैं, या पा सकते हैं।

जब आप यकीन कर लेंगे की ये चीज मुझे मिल गयी हैं, या मिल जाएंगी तो ब्रह्माण्ड आपकी खुद मदद करेगा और वह चीज जो आप चाहते हैं आपके सामने खुद प्रकट हो जायेगी। 

ये बातें बिलकुल सच हैं, इस रहस्य को जो लोग समझ चुके हैं, आज उनके पास उनकी पसंद की हर मन चाही चीज हैं।

पाएं– जब आप ब्रह्माण्ड को अपनी इच्छा बताते हैं, और फिर ऐसा यकीन कर लेते हैं की ये चीज मुझे जरूर मिलेगी, या मिल गयी हैं, तो उसके बाद वह चीज आपको मिल जायेगी। 

अगर ध्यान से आप अपने पुराने दिनों के बारे में सोचे तो पाएंगे की आपके पास वह सारी चीजे हैं, जिसके लिए आपने दिल से इच्छा जताई थी।

ब्रह्माण्ड आपको वही चीज देगा जिसे आप सच्चे दिल से मांगेंगे। इस ब्रह्माण्ड में सब कुछ हैं, बस आप दिल से क्या चाहते है, उसे बताये।

धन का रहस्य

मैं धन की चुम्बक हूँ।  मैं पैसे से प्यार करती हैं, और पैसा मुझसे प्यार करता हैं। मेरे पास पर्याप्त से ज्यादा पैसे हैं। मेरे पास बहुत से चेक आ रहे हैं।  मैं इस चीज का खर्च उठा सकती हैं। मैं जितना पैसा खर्च करती हैं, मेरे पास उससे कई गुना पैसा आ जाता हैं।  पैसा मेरे पास हर दिन आ रहा हैं। 

ये सभी बातें आपको सोचनी और बोलनी हैं, पर यदि ध्यान दे तो हम सारे लोग इसका उल्टा बोलते हैं, की मेरे पास पैसे नहीं हैं, मैं इसका खर्च नहीं उठा सकती इत्यादि।

आपके बोलने और सोचने दोनों के लिए Law of attraction काम कर रहा हैं इसलिए आजसे सोच समझकर वह बोले जिससे आपकी लाइफ को और बेहतर करे।

सम्बन्धो का रहस्य

सबसे पहले खुद को समझे, आप लोगो के साथ कैसे रिलेशन चाहते हैं और फिर वैसा ही व्यवहार दूसरों के साथ करिये। पहले आप खुद वैसा व्यवहार करना शुरू करे जैसा आप दूसरों से खुद के लिए चाहते हैं। 

चार्ल्स हनेल -प्रेम हासिल करने के लिए , इसे अपने भीतर तब तक भरे, जब तक कि आप चुम्बक ना बन जाए ।

अपने संबंधों को और बेहतर बनाने के लिए सबसे पहले शिकायत करना छोड़ दे, इसके बदले जो हैं उसके लिए ईश्वर को धन्यवाद दे।

जब आप खुद से प्रेम करेंगे तो आप दूसरों से भी प्रेम करने लगेंगे। आपके पास जो होगा आप दूसरों को भी वही देंगे, तो देखें की आपके पास प्रेम हैं, या नहीं हैं।

सेहत का रहस्य

आप ध्यान दे की आप जाने -अनजाने बिमारियों को तो आकर्षित नहीं कर रहे हैं।

आप स्वस्थ हैं, इस पर फोकस करे। बीमारी शरीर में इसलिए आती हैं क्योंकि हम उसके बारे में सोचते हैं, उसके बारे में बाते करते हैं और उस पर जरुरत से ज्यादा ध्यान देते हैं, इसलिए ज्यादा बीमारी के ऊपर बात ना करे।

सेहत को लेकर नकारात्मक बातों के बारे में ना सोचे, सदैव अच्छा सोचे और बोले।

संसार का रहस्य

कभी ये ना सोचे की मेरे पास इस चीज की कमी हैं, सदैव जो हैं उसके लिए धन्यवाद् दे।  जब आप अपने जीवन में किसी चीज की कमी को भी feel करते हैं, तो आप उस कमी को अपने जीवन में आकर्षित कर लेते हो, इसलिए आपके पास सब कुछ हैं, जो आप चाहते हैं, ऐसा feel करे।

हमेशा प्रचुरता के बारे में सोचे फिर चाहे, धन, प्रेम, और रिश्ते कुछ भी हो। आपके आस -पास जो भी लोग हैं, सभी की तारीफ करे और आशीष दे।

जीवन का रहस्य

आपके पास अपनी मनचाही चीजों को पाने का रास्ता खुद होता हैं। आपको सिर्फ सबसे पहले अच्छा महसूस करना शुरू करना हैं, उसके बाद सब अच्छा होने लगेगा।

आप अपने अंदर की शक्ति को जितना ज्यादा इस्तेमाल करेंगे आप उतना ही ज्यादा शक्ति को आकर्षित करेंगे।

इस रहस्य को खुद जानिये और ज्यादा से ज्यादा लोगो से शेयर कीजिये क्योंकि आप जो पाजिटिविटी लोगो को देंगे वह सब आपको भी मिल जाएगा।

Share This :