Share This :

Destination Wedding Places in India, ये पोस्ट आपके wedding destination को चुनने में help करेगा। आज हर कोई अपनी marriage को लेकर बहुत सी प्लानिंग करते हैं, की मैरिज कब, कैसे और कहाँ होगी, और अच्छा भी हैं, क्योंकि ये जीवन के most memorable moments में से एक हैं। marriage is a religious ritual, जो पूरे विधि -विधान से हो, वही अच्छा हैं।

आज हर कोई अपने मन मर्जी के विवाह बंधन में बंधना चाहता हैं, और ये ठीक भी हैं, क्योंकि ये पूरे जीवन का सवाल हैं, ऐसे में मैरिज कहाँ होनी चाहिए, ये भी वर -वधु को ही decide करना चाहिए।

Destination Wedding हो या फिर home wedding हो, बस दोनों का खुश रहना बहुत जरुरी हैं।

अगर आप भी ऐसे किसी dream को अपने मन बरसों से दबाये हैं, तो अब समय आ गया है, कि आप अपने मैरिज प्लेस को पहले से सोच ले और उसके लिए जो जरुरी हो, वह सब प्लान कर ले।

नीचे कुछ wedding destination places, दिए गए हैं, आप अपनी पसंद के हिसाब से देख सकते हैं, और यदि आप कुछ नया करने वाले हैं, तो आप मैसेज करके यहाँ भी अपडेट करा सकते हैं, इससे बहुत की हेल्प हो जायेगी।

Mathura and Vrindavan– Romantic City

मथुरा – वृंदावन भारत के उत्तर प्रदेश में हैं और यह उत्तरी भारत में एक पवित्र शहर है। मान्यता हैं कि हिंदू देवता श्री कृष्ण भगवान जी ने अपना बचपन यहीं बिताया था।

यह मंदिरों का शहर है, हजारों श्रद्धालु हर साल यहाँ दर्शन के लिए दूर -दूर से आते हैं। यहाँ का बांके बिहारी मंदिर बहुत ही अच्छा हैं, जहाँ आके मन को शांति मिलती हैं।  यहाँ पर राधा रमन मंदिर में कृष्ण के बगल में एक सोने की थाली हैं जो राधा जी को दर्शाती है। प्रेम मंदिर एक विशाल सफेद संगमरमर का मंदिर है, जिसकी ख़ूबसूरती देखती बनती हैं।

New Delhi – Party In Capital

दिल्ली एक केंद्र-शासित प्रदेश हैं। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। यह यमुना नदी के किनारे बसा है। यहाँ के बहुत से फेमस प्लेसेस हैं, जैसे – पुराना किला, सफदरजंग का मकबरा, जंतर मंतर, क़ुतुब मीनार, लौह स्तम्भ,  हुमायूँ का मकबरा, लाल किला, लोधी मकबरे, निज़ामुद्दीन औलिया की पारलौकिक दरगाह, बिरला मंदिर, आद्या कात्यायिनी शक्तिपीठ, बंगला साहब गुरुद्वारा, बहाई मंदिर, अक्षर धाम मंदिर, जामा मस्जिद, इंडिया गेट, राजपथ, जंतर मंतर है, लाल किला, कनॉट प्लेस, चाँदनी चौक,  मुगल उद्यान, गार्डन ऑफ फाइव सेंसिस, तालकटोरा गार्डन, लोदी गार्डन, चिड़ियाघर इत्यादि।

महाभारत काल में दिल्ली को इन्द्रप्रस्थ नाम से जाना जाता था। दिल्ली का इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है।

Kerala – God’s Own Country

केरल बहुत ही सुन्दर भारत का एक प्रान्त है। केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम है। यहां की मुख्य भाषा मलयालम है। हिन्दू, मुस्लिम और ईसाई यहाँ बड़ी संख्या में रहते हैं।

केरल भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग हैं। यह डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट प्लेस हैं।  

Havelock Island – Paradise Of Andaman

हैवलॉक द्वीप जिसे अभी स्वराज द्वीप के नाम से जाना जाता हैं यह भारत के अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के रिची द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है।

यह अण्डमान द्वीपसमूह में बाहरी अण्डमान से पूर्व में स्थित है। ये जगह वेडिंग डेस्टिवेशन के लिए परफेक्ट है।

Rishikesh and Haridwar– Spiritual Start

ऋषिकेश उत्तराखण्ड के देहरादून जिले में स्थित हैं, ये बहुत ही खूबसूरत जगह हैं, ये देवी -देवताओं के लिए जानी जाती है। ये हिन्दू तीर्थस्थल, नगरनिगम तथा तहसील है। ऋषिकेश, हरिद्वार से लगभग 25 किलो मीटर उत्तर में तथा देहरादून से 43 किलो मीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है।

ऋषिकेश और हरिद्वार, दोनों ही अपने आप में एक विशेष स्थान रखती हैं, आज देश -विदेश से लोग यहाँ पे दर्शन करने आते हैं। आज ज्यादातर लोग इन जगह पे जाकर शादी करना चाहते हैं, आप कह सकते हैं, कि ये दोनों प्लेसेस लाखों लोगो के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग हैं।

Shimla – Stunning Ambiance

शिमला हम सबने सुना हैं, कि ये बहुत ही सुन्दर जगह हैं, ये बिलकुल सच हैं, इस जगह पे जाने के लिए हर किसी का दिल धड़कता हैं, और जीवन में एक बार तो बिलकुल जाना चाहिए।

शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक नगर है। शिमला हिमांचल प्रदेश की दो राजधानियों में से एक हैं, एक शिमला तो दूसरी धर्मशाला। शिमला राज्य का सबसे बड़ा नगर है।

अगर इसका इतिहास देखेद तो सन् 1864 से 1947 में भारत की स्वतंत्रता तक यह भारत में ब्रिटिश राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी था। शिमला उत्तर भारत के सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले हिल स्टेशनो में से एक है। इसे पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता हैं।

Nainital -queen of pond

नैनीताल, जो की बेहद खूबसूरत हैं, और अपनी ख़ूबसूरती के लिए दुनिया भर में जानी जाती हैं।  ये भारत के उत्तराखण्ड राज्य के नैनीताल ज़िले में स्थित हैं।  यह एक खूबसूरत नगर हैं। 

यह भारत का एक बहुत ही फेमस पर्यटक स्थल हैं।  कुमाऊँ क्षेत्र में नैनीताल का एक विशेष ही महत्व है। यह ‘छखाता’ परगने में आता है और यह ‘षष्टिखात’ से  लिया गया है। ‘षष्टिखात’ का मतलब साठ तालों से है। यहाँ बहुत से छोटे -बड़े ताल हैं, इसीलिए इसे नैनीताल कहा जाता हैं।

Goa – Partying Hard

गोवा की राजधानी पणजी है और वास्को डी गामा इसका सबसे बड़ा शहर है। गोवा भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है।

यह बहुत सुन्दर हैं। यह सफेद रेत वाले समुद्र तटों, सक्रिय नाइटलाइफ़, पूजा स्थलों और विश्व विरासत-सूचीबद्ध वास्तुकला के कारण दुनिया में जाना जाता है।

Gujarat – Royal Rituals

गुजरात पश्चिमी भारत में स्थित एक बहुत ही समृद्ध राज्य है। इसकी उत्तरी-पश्चिमी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान से लगी है।  ये बहुत ही अच्छी जगह हैं, इस जगह पे भी जाके देश -विदेश से शादी करने आते हैं। यह आपका भी ड्रीम हो सकता हैं।

Jodhpur – Desert Capital Of India

जोधपुर, राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। जोधपुर थार के रेगिस्तान के बीच अपने ढेरों शानदार महलों, दुर्गों और मन्दिरों के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। जोधपुर चमकते हुए सूर्य वाले मौसम के कारण इसे “सूर्य नगरी” के नाम से भी जाना जाता हैं।

यहाँ मेहरानगढ़ दुर्ग को घेरे हुए हजारों नीले मकानों के कारण इसे “नीली नगरी” के नाम से भी जाना जाता हैं। ये बहुत खूबसूरत हैं।

Hyderabad – Pearl City

हैदराबाद भारत के राज्य तेलंगाना की राजधानी है। यह शहर दक्कन के पठार पर मूसी नदी के किनारे स्थित है। हैदराबाद का ज्यादातर भाग कृत्रिम झीलों के आस – पास और पहाड़ी इलाके में स्थित हैं। 

यहाँ हुसैन सागर झील है। यह शहर  स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें चारमीनार की उत्कृष्ट कृति और गोलकोंडा का किला भी शामिल है। इस शहर में बहुत सी मस्जिदें, मंदिर, चर्च और बाजार हैं।

Bengaluru – Garden City

बेंगलूरु भारत के कर्नाटक राज्य की राजधानी है। यह शहर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊँचाई सबसे ज़्यादा है।

देश की सूचना प्रौद्योगिकी निर्यातक के रूप में इसे  “भारत की सिलिकॉन वैली” या “भारत की आईटी राजधानी के रूप में माना जाता है। इसे भारत का उद्यान भी कहते हैं। यह शहर लाखों लोगो के लिए एक सपनें के जैसा हैं, यहाँ हर कोई जाना चाहता हैं।

Madurai – Oldest Cities In India

मदुरई या मदुरै भारत के तमिलनाडु राज्य के मदुरई ज़िले में बहुत सुन्दर नगर है। यह भारतीय प्रायद्वीप के प्राचीनतम बसे शहरों में से एक है। इस शहर को प्राचीन मंदिरों के लिये जाना जाता है।

इस शहर को तुंगानगर, कूडल मानगर, मल्लिगई मानगर था पूर्व का एथेंस के नाम से भी जाना जाता हैं। यह वैगई नदी के किनारे स्थित है। यहां मीनाक्षी मंदिर है, जो बहुत फेमस हैं और इसीलिए इसे मंदिरों का शहर भी कहते हैं। 

यह नगर जिले का व्यापारिक, औद्योगिक तथा धार्मिक केंद्र है। यहाँ विशेष रूप से लकड़ी पर खुदाई का काम, उद्योगों में सूत कातने, रँगने, मलमल बुनने और पीतल का काम होता है।       

Amritsar – Truly Punjabi

अमृतसर, पंजाब का बहुत ही फेमस दूसरा सबसे बड़ा नगर हैं। अमृतसर का ऐतिहासिक नाम रामदासपुर हैं, और आम बोलचाल में अम्बरसर कहा जाता हैं।

अमृतसर धार्मिक, सांस्कृतिक, यातायात और आर्थिक केन्द्र है। यह सिख धर्म का सबसे पवित्र शहर है। अमृतसर गुरद्वारा और  स्वर्ण मंदिर के लिए मुख्य रूप से प्रसिद्ध हैं। 

Kolkata – British Architecture

कोलकाता भारत के पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी हैं। कोलकाता हुगली नदी के पूर्वी किनारे पर बांग्लादेश की सीमा से 80 किमी दूर बसा हुआ है। कोलकाता भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। यह नगर भारत के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तनों के प्रारम्भिक केन्द्र था।

महलों के इस शहर को ‘आनन्द का शहर’ भी कहा जाता है। कोलकाता प्रमुख यातायात का केन्द्र, शिक्षा केन्द्र, औद्योगिक केन्द्र, विस्तृत बाजार वितरण केन्द्र तथा व्यापार का केन्द्र है।

कोलकाता के कुछ फेमस प्लेसेस, जैसे -हावड़ा पुल, हुगली नदी, जूट फैक्ट्री, अजायबघर, चिड़ियाखाना, बिरला तारमंडल, कालीघाट, फोर्ट विलियम, विक्टोरिया मेमोरियल, विज्ञान नगरी आदि।

Nasik – Divine Environ

नासिक भारत के महाराष्ट्र राज्य के नासिक ज़िले में है। यह ज़िले का मुख्यालय और महाराष्ट्र का चौथा सबसे बड़ा नगर है। नासिक गोदावरी नदी के तट पर है।

यह शहर मुख्य रूप से हिन्दू श्रद्धालुओ और तीर्थयात्रियों का प्रमुख केन्द्र है। इस शहर में ही पंचवटी है, जिसका जिक्र रामायण में किया गया हैं।

Neemrana – Knot In Heritage

नीमराना या नीमराणा भारत के राजस्थान राज्य के अलवर ज़िले में स्थित एक ऐतिहासिक सुन्दर नगर है।

यह दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर दिल्ली से 122 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जगह का भी अपना एक इतिहास हैं, ये जगह सच में देखने लायक है।

Pushkar – Brahma’s Abode

पुष्कर भारत के राजस्थान राज्य के अजमेर ज़िले में स्थित एक नगर एवम प्रमुख हिन्दू तीर्थस्थल है। यहाँ हर साल पुष्कर मेला लगता है और देश का एकलौता ब्रह्मा मन्दिर भी यही स्थित है। पुष्कर अजमेर शहर से सिर्फ 14 किलो मीटर ही दूर है।

Jaisalmer – Glorifying Palaces

जैसलमेर राजस्थान, भारत में हैं, जिसे गोल्डन सिटी के नाम से भी जाना जाता हैं, यहाँ पर सोनार किला हैं, जिसे स्वर्ण किला भी कहा जाता है।

यहाँ पर थार रेगिस्तान हैं, जो की बहुत फेमस हैं। जैसलमेर किला एक शाही महल हैं, और इसमें कई अलंकृत जैन मंदिर हैं।

Jim Corbett – Exotic Wedding Destination

जिम कॉर्बेट भारतीय राष्ट्रीय उद्यान है जो कि सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क है।

यह उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के रामनगर नगर के पास है और इसका नाम जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया था जिन्होंने इसकी स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। यहाँ बहुत ही सुन्दर और आरामदायक Hotels and Resorts हैं।

Auli – For Wedding Among The Mountains

औली भारत के उत्तराखण्ड राज्य के चमोली ज़िले में स्थित एक बेहद खूबसूरत नगर है। इसे औली बुग्याल भी कहा जाता हैं, क्योंकि गढ़वाली भाषा में बुग्याल का मतलब पर्वतीय मर्ग से ढका हुआ मैदान होता है।

यहाँ पर बर्फीला मौसम रहता हैं, ये बहुत ही सुन्दर जगह हैं। ये पहाड़ों की ख़ूबसूरती का बखान करता हैं।  यहाँ पर बहुत ही अच्छे होटल्स एंड रिसॉर्ट्स हैं। सच में यहाँ की ख़ूबसूरती देखने में बनती हैं।

Orchha – For A Royal Wedding

ओरछा भारत के मध्य प्रदेश राज्य में निवाड़ी जिले के पास एक छोटा सा क़स्बा हैं।

जहाँ के किले की शोभा देखने को मिलती हैं। ओरछा के मंदिर की अपनी एक अलग ही मान्यता हैं, यहाँ के चतुर्भुज मंदिर का निर्माण ओरछा की रानी ने करवाया था।

Mumbai – Sparkling Celebrations

मुंबई सपनों का शहर, जहाँ हर कोई एक बार तो जरूर जाना चाहेगा। मुंबई, जिसे पहले बॉम्बे कहा जाता था। यह भारत के पश्चिमी तट पर घनी आबादी वाला सुन्दर शहर है।

आर्थिक रूप से देखे तो यह भारत का सबसे बड़ा शहर है। यहाँ ताज होटल, सिद्धि विनायक मंदिर, बीचेस और  गेटवे ऑफ़ इंडिया वर्ल्डवाइड प्रसिद्ध हैं।  यह शहर बॉलीवुड फिल्म जगत की नीवं हैं। हर साल ना जाने कितने लोग देश -विदेश से मुंबई घूमने, जॉब करने या फिर व्यापार करने आते हैं।

Andaman Nicobar – Rituals Amid Tranquility

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। यह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। ये दोनों करीब 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है, जिनमें से कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह हिंद महासागर में स्थित है, और भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण पूर्व एशिया का हिस्सा है। ये बहुत ही खूबसूरत जगह हैं, इसे भी परफेक्ट वेडिंग डेस्टिनेशन कह सकते हैं।

Khajuraho – Artistic Ambiance

खजुराहो बहुत ही प्रसिद्ध जगह हैं, इसका जिक्र इतिहास में भी किया गया हैं। यह जैन मंदिरों के लिए जाना जाता हैं और यह जैन धर्म के स्मारकों का एक समूह है जिसके स्मारक अभी भी भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के छतरपुर क्षेत्र में देखने को मिलते है।

यह स्मारक दक्षिण-पूर्व झांसी से लगभग १७५ किलोमीटर पर स्थित है। यह स्मारक समूह यूनेस्को विश्व धरोहर में भारत का एक धरोहर क्षेत्र भी गिना जाता है।

Alibaug – Secluded Ceremonies

अलीबाग कोंकण क्षेत्र में हैं और यह महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर हैं। अलीबाग अरब सागर के किनारे बसा हुआ एक छोटा-सा सुन्दर शहर है।

इस जगह की उन्नति 17वीं शताब्दी में छत्रपति शिवाजी महाराज ने की थी।  इसे ‘महाराष्ट्र का गोआ’ भी कहते हैं और यहाँ तीन तरफ से पानी से घिरे होने के कारण अलीबाग में बहुत सारे सुंदर तट हैं।

अलीबाग एक तटीय शहर है और यहाँ के स्थानीय व्यंजन मछली से बने होते हैं। यहाँ का मौसम नार्मल रहता हैं, ना ज्यादा गर्म और ना ज्यादा ठंडा।

Jaipur – Culture At Par

जयपुर भारत के राजस्थान राज्य की बहुत ही खूबसूरत राजधानी है। इसे गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता हैं।  यह राजाओ का देश हैं। यहाँ शानदार स्ट्रीट ग्रिड के केंद्र में भव्य, स्तंभों वाला सिटी पैलेस परिसर है। बगीचों, आंगनों और संग्रहालयों के साथ, इसका एक हिस्सा अभी भी एक शाही निवास है।

जयपुर आज बहुत विशाल वेडिंग प्लेस बन चुका हैं, भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहाँ आकर शादी करते हैं, और लाखों लोग हर साल इस खूबसूरत शहर को देखने जाते हैं। यहाँ का खान -पान भी सच में बहुत ही निराला हैं। यहाँ के बंधेज कपड़े और लाख की चूड़ियाँ सच में देखने में बनती हैं।

Udaipur – Venice Of The East

उदयपुर, भारत के राजस्थान राज्य के उदयपुर ज़िले में स्थित एक बेहद खूबसूरत और रूमानी नगर है। यह राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो आज भी अपने इतिहास, संस्कृति और अपने आकर्षक स्थलों के लिये जाना जाता है।

इसे “पूर्व के वेनिस” के नाम से नवाजा गया। उदयपुर झीलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। उदयपुर, राजस्थान का यह विशेष खूबसूरत शहर देश – विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए सबसे खूबसूरत शहर बन चुका हैं। ये परफेक्ट वेडिंग प्लेस हैं। आज यह शहर ज्यादातर लोगो की पसंद बन चुका हैं।

Destination Wedding Places in India
Destination Wedding Places in India

Happy Marriage.

Share This :